घर की सफाई 5 स्वास्थ्य लाभ – Home cleaning Benefits in Hindi

Sd_Aspire

Updated on:

Home cleaning Benefits in Hindi

Home Theater Systems

Home cleaning Benefits in Hindi

क्या आपको पता है, सफाई जीवन और स्वास्थ्य का एक अविभाज्य अंग है?, आप जानते हो अपने घर को साफ़ रखने के फायदे क्या क्या हो सकते है?, और आपको पता है कि अपना घर कैसे स्वस्थ बनाए? अगर यह सभी सवालों का जवाब आपके पास नहीं है और आप इसमे से किसी एक सवाल को Search करके हमारे लेख मे आए हों तो आप सही जगह पर आए हों।

हमारे जीवन मे अच्छा स्वास्थ्य और सुरक्षा बहुत ही जरूरी है। हमारे स्वास्थ्य और हमारी सुरक्षा के लिए हमारे घर की सफाई करना बहुत जरूरी है। अगर हमारे घर मे हम सफाई करना बंध कर देते है तो हमारे परिवार के सभी लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

सफाई जीवन और स्वास्थ्य का अविभाज्य अंग

किसी ने ठीक ही कहा है, “स्वच्छता ईश्वरीयता के बगल में है।” स्वच्छता खुद को और अपने आस-पास की सभी जगह को स्वच्छ रखके गंदगी को दूर करता है। स्वच्छता हमारे जीवन मे शारीरिक और मानसिक विकास प्राप्त करने मे मदद करती है। स्वस्थ शरीर, मन और आत्मा के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। हमे हमारे जीवन मे स्वच्छता को कम उम्र से ही विकसित करना चाहिए।

इसकी शुरुआत हमारे घर, स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल, देश आदि से होनी चाहिए। सभी को स्वच्छता का महत्व और आवश्यकता को समझना चाहिए और हमारे जीवन मे स्वच्छता को अपनाने के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है।

स्वच्छता का अभ्यास करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह हमे स्वस्थ जीवन ही नहीं देती है बल्कि हमारे जीवन स्तर को भी बनाए रखती है। जब भी समाज और देश की बात आती है, तब स्वच्छता के लिए किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है लेकिन समाज और देश के सभी लोगों की जिम्मेदारी होना जरूरी है।

स्वच्छता कितने सारे कारणों के लिए जरूरी है लेकिन सब से बड़ा कारण यह है कि वह बीमारियो को रोकता है। स्वच्छता एक बहुत ही बड़ा गुण है जिसका जीवन मे पालन करना बहुत ही जरूरी है। स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए अच्छी प्रथाओ एक समूह है।

घर को साफ रखने के फायदे

क्या आप लोग हमेशा अपने घर को साफ रखते हों?

बहुत सारे लोग ऐसे होते है जो अपने घर को साफ-सुथरा रखने मे माहिर होते है। कई ऐसे लोग होते है जो अपने घर को साफ करने के लिए दैनिक दिनचर्या बना लेते है। इस दिनचर्या मे बहुत समय लगता है। काम पर या नोकरी पर जाने वाले लोग थकान महसूस करने पर घर को साफ करना छोड़ देते है।

ALSO READ  What are Pirated Movies? Why you should Avoid it?

आप भी उन व्यस्त लोगों मे से हो तो आपकी भी ईच्छा होगी कि अपने घर को साफ-सुथरा कैसे रखा जाए। यहां पर घर को क्यूँ साफ करना चाहिए उसके बारेमे बताया गया है।

  • बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य :

हमारे लिए एक यह बात अच्छी है कि पिछले कुछ सालों में ज्यादा से ज्यादा लोगों ने यह पता लगाया कि जीतना हो सके उतना हर चीजों को साफ रखना कितना जरूरी है।

हमे हर एक दिन अपने पूरे घर को साफ और कीटाणु मुक्त करने की जरूरत नहीं है लेकिन हमे एक नियमित रूप से घर की सफाई करना जरूरी है। यह करने से हमे बार बार बीमारी का अनुभव नहीं करना पड़ेगा।

जब भी आप अपने पूरे घर को साफ करते हो तब आप किसी भी बैक्टीरिया से छुटकारा पा सकते है और वह हमेशा के लिए गुप्त हो सकते है।

सफाई और स्वच्छता हमे और हमारे परिवार को स्वस्थ और सुरक्षित रखने मे मदद करती है। हमारा घर अगर साफ-सुथरा होगा तो वह कम एलर्जी पैदा करता है। धूल और मलबे से एलर्जी बढ़ सकती है जिसकी वज़ह से हमे सूंघने और छींकने समस्या हो सकती है।

सफाई की वज़ह से धूल और मलबे से छुटकारा मिल जाता है जिससे हम आसानी से साँस ले सकते है।

  • घर साफ रखने से हमे ज्यादा जगह मिलती है।

 क्या आपको कभी ऐसा लगता है की आपका घर उसके घर से छोटा है? यह प्रश्न हमारे घर के अव्यवस्थित स्थानों और गंदे कोनों की वज़ह से ही उठता है। हमारे घर मे जब चारो ओर ज्यादा से ज्यादा अव्यवस्था होती है तब हमारे पास सभी चीजों को रखने के लिए जगह नहीं होती है।

घर को साफ-सुथरा रखने का मतलब है कि हमारे घर मे अव्यवस्था ना हो। जब अव्यवस्था नहीं होगी तब हमे अपने घर मे ज्यादा स्थान की जगह मिलेगी।

  • बेहतर मानसिक स्वास्थ्य

 क्या आपको गंदा घर होने से तनाव होता है? यह समस्या मे आप अकेले नहीं हो सभी को यह समस्या होती ही है। हमारे घर की अव्यवस्था हमारे लिए चिंता, बोध और बैचेनी की भावना पैदा करती है।

हम जानते है कि हमारे घर की स्थिति क्या है, हम जिस तरह से घर मे रह रहे है उसको देखते हुआ हमारे मन मे चिंता होती है। हम अपने घर को साफ करना चाहते है लेकिन वह हम नहीं कर पाते है। उसका एक ही कारण है मानसिक तनाव।

ALSO READ  बच्चों के लिए कौन सी साइकिल खरीदे - Best Kids bicycle guide in Hindi

यह समस्या लगभग सभी को होती है। बहुत सारे ऐसे लोग होते है जो अपने घर को अस्तव्यस्त होने देते है बाद मे वह लोग मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित होते है।

इसलिए हमे मानसिक तनाव से बचने के लिए हमारा घर नियमित रूप से साफ करना जरूरी है। ओर जब हम अपना घर अच्छे से साफ करते है तब हमे बेहतर स्वास्थ्य मिलता है।

  • आने वाले समय मे कम सफाई कार्य

 हम सभी जानते है कि हमारे घर को पूरी तरह से साफ करना कितना मुश्किल है, लेकिन हम एक पूरा दिन निकाल के अपने घर की पूरी तरह से सफाई कर लेते है तो आने वाले समय में हमे कम सफाई करनी होगी जिससे हमारा समय भी बचेगा।

सफाई करना बहुत बड़ा काम है। हमे फ्रिज, बाथटब, पैंट्री, कोठरी और भी बहुत सारी बड़ी चीजों को साफ करना होगा और उसके लिए एक अच्छी जगह भी ढूढ़नी पड़ेगी। इसलिए हमे पहले से ही अच्छी सफाई कर लेनी चाहिए।

  • आसान मनोरंजक

जब भी हमारे घर मे मेहमान आते है तब वह जल्दी से जाने की बात करने लगते है, उसका एक ही कारण होता है हमारे घर की गंदगी। जब भी हमारा घर अच्छे से साफ नहीं होगा तब वह लोग़ तनाव महसूस करते है और काफी परेशान हो जाते है।

जब हम अपने घर को साफ-सुथरा रखते है तब मनोरंजन करना बहुत आसान हो जाता है। मेहमान भी तनाव मुक्त रहते है और हम अगली बार तनाव मुक्त अपने मेहमानों का स्वागत करेंगे।

स्वस्थ घर बनाने के लिए टिप्स

  1. शांत रंग चुनें

 हमारे मूड को प्रभावित करने के लिए रंग जरूरी है, इसलिए मनोवैज्ञानिक “बेकी स्पेलमैन” का कहना है कि हमे ऐसे लोगों को चुन्ना चाहिए जो हमे खुश रखते है।

वह कहते है कि “आपको ऐसे रंग चुनने चाहिए जो आपको शांत महसूस कराए – आपको उसके बारेमे चिंता नहीं करनी चाहिए कि आपको क्या सलाह मिली है।” हम लोग यह पता लगाने मे बहुत समय बिता सकते है कि सबसे ‘शांत रंग’ कौनसा है?

हमे वह रंग को अपने घर मे लगाना चाहिए जो आपको शांत मेहसूस कराता हो। जिससे हमारा मूड बहुत ही अच्छा रहेगा।

  1. अपने घर मे हरियाली जोड़े

 यदि आपके घर पहले से ही हरे दोस्त नहीं है तो अब आप अपने घर मे कुछ हरे दोस्तों को जोड़ना शुरू कर दो। हमारे लिए पौधों और वनस्पतियाँ हमारे घर मे लगाना बहुत ही जरूरी है क्यूंकि उसकी वज़ह से हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है।

ALSO READ  May I Coming Rangeen Web Series Cast | Release Date | Crew | Real Names

पौधों हमारे घर की हवा को शुद्ध करने मे मदद करते है और घर को स्वस्थ बना सकते है। इसलिए हमारे घर मे पौधों और वनस्पतियाँ लगाने से घर स्वस्थ बनता है।

  1. काम और खेलने के लिए अलग जगह रखे

 इस समय बहुत से ऐसे लोग होते है जो घर मे कार्य करने के लिए एक अलग जगह रखते है। हम सभी को ऐसा करना बहुत जरूरी है।

हमारे जीवन मे व्यायाम के लिए जगह, काम करने के लिए जगह और सोने के लिए अलग अलग जगह होना बहुत जरूरी है। यदि आपके पास ऐसी जगह नहीं है तो आपको अपने घर को ऐसा बनाना चाहिए कि जहा पर एक जगह मे दो वस्तुओ स्थापित हो सके।

ऐसा करने से आपको एक कमरे या क्षेत्र मे होने बाली विभिन्न प्रवृत्ति को विभाजित करने मे मदद मिलेगी। जिसकी वज़ह से आप उस स्थान पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकेंगे जहा पर आप किसी निश्चित कार्य को करना चाहते हो।

  1. पर्यावरण से अनुकूल रंग

पर्यावरण से अनुकूल रंग और प्राकृतिक रंग ऐसे रंग है जिसको विशेष रूप से Volatile Organic Compounds (VOCs) के निम्न स्तर के लिए बनाया गया है। जब आप अपने घर यह रंग लगाते हो तब आपको इन्हीं चीजों की गंध आती है।

VOCs के उच्च स्तर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं, क्योंकि वह अस्थमा, मतली और अन्य एलर्जी को बढ़ा सकते हैं।

Lick, Farrow & Ball and Earthborn जैसे ब्रांड इन प्राकृतिक रंगों की पेशकश करते हैं, जो आम तौर पर मिट्टी, दूध प्रोटीन, साइट्रस, बालसम और अन्य खनिजों सहित विभिन्न प्राकृतिक सामग्रियों से बने होते हैं।

Conclusion

आपने इस लेख में देखा कि हमारे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ घर कितना जरूरी है। दोस्तो हमारे इस लेख से आपको कुछ भी मदद मिली है तो यह लेख को Share जरूर करना। अगर आपके मन मे कोई विचार है इस लेख के प्रति तो नीचे दिए गए Comments Box से हमे जरूर बताये।

धन्यवाद।

Bestseller (lists) [amazon bestseller=” Household Cleaning Supplies”]

More 10 Best Water Dispenser

Sharing Is Caring:
Web series became popular due to the boldness of these actresses