वॉशिंग मशीन कौनसा खरीदे ? Washing Machine Buying Guide Hindi

Sd_Aspire

Updated on:

Washing Machine Buying Guide Hindi

वॉशिंग मशीन कौनसा खरीदे

अभी के समय मे वॉशिंग मशीन के आनेवाले अलग अलग ब्रँड्स, उनकी तरफ से आनेवाले अलग अलग प्रोग्रॅम्स और फीचर्स के कारण अपने लिये सही वॉशिंग मशीन चुनना थोडा मुश्किल हो गया है। इसके साथ आपको आपके बजेट के अनुसार ही वॉशिंग मशीन लेना होता है। आपके इन सभी प्रॉब्लेम्स का सोल्युशन लेके आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके साथ वॉशिंग मशीन बाईंग गाईड (Washing Machine Buying Guide Hindi) शेअर करने जा रहे है।

वॉशिंग मशीन को बाय करने से पहले नीचे दिये गये सभी पॉईंट्स पर फोकस करके अपने लिये सही प्रोडक्ट चुने।

वॉशिंग मशीन के प्रकार (Types of Washing Machine)

मुख्यतः वॉशिंग मशीन के दो प्रकार है।

1 सेमी ऑटोमॅटिक वॉशिंग मशीन

सेमी ऑटोमॅटिक वॉशिंग मशीन मे आपको दो प्रकार के ड्रम मिलते है। इसमे से एक ड्रम सिर्फ वॉशिंग के लिए और दुसरा ड्रम ड्राईंग के लिये होता है। यह वॉशिंग मशीन आपको सस्ते दाम पर मिलेंगे। इसमे आपको खुद से बहोत सारे टास्क करणे होते है। जैसे की पाणी को ट्यूब से भरना, बाद मे उसे निकालना, वॉशिंग टब से कपडे निकालना और उसे ड्रायिंग टब मे रखना यह काम आपको करणे पडते है।

सेमी ऑटोमॅटिक वॉशिंग मशीन के कुछ बेनिफिट्स भी है। इसमे आपको जादा ऊर्जा नही लगती। इसमे आपको जितना जरुरी है उतना पाणी डाल सकते हो। वॉशिंग या ड्रायिंग के बीच मे से आप अपने कपडे निकाल सकते हो।

सेमी ऑटोमॅटिक वॉशिंग मशिन की किमत 6 हजार रुपय से 12 हजार तक है।

2 फुल्ली ऑटोमॅटिक वॉशिंग मशीन

फुल्ली ऑटोमॅटिक वॉशिंग मशीन मे मनुष्य की जरूरत ना के बराबर है। इसमे आपको सेमी ऑटोमॅटिक की तरह पाणी डालना या निकालना, कपडे एक ट्रे से दुसरी ट्रे मे डालना यह काम नही करना पडता। एक बार कपडे डालने के बाद आप रिलॅक्स कर सकते है। इसमे जादा से जादा नई टेक्नॉलॉजी का युज होणे के कारण यह मेहंगी होती है। इसका वजन भी सेमी ऑटोमॅटिक मशीन से जादा होता है। एक्स्ट्रा कम्पोनंट के कारण इसमे ऊर्जा भी जादा लगती है। इस प्रकार की वॉशिंग मशीन मे आपको पाणी का सप्लाय हर समय जरुरी होता है।

ALSO READ  Movierulz Latest HD Movies 2023 Free Download

फुल्ली ऑटोमॅटिक वॉशिंग मशीन के दो प्रकार है।

  1. A) टॉप लोड वॉशिंग मशिन

नाम के अनुसार इस मशीन मे आपको उपर की तरफ से कपडे डालने पडते है। इस मशीन मे आपको समय समय पर पाणी की जरूरत होती है। कपडे धोने और सुखाने के लिये इसमे एक ही ट्यूब होती है। इसमे आपको वॉशिंग के थोडे कमी प्रोग्रॅम मिलते है। इसकी किंमत भी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन से कम ही होती है। टॉप लोड वॉशिंग मशीन मे आप कपडे डालने के लिये बीच मे कभी भी उसे ओपन कर सकते है। अगर आपको कमर का दर्द है तो आपके लिये यह वॉशिंग मशिन सही है, क्योंकी इसमे आपको कपडे डालने के लिये झुकने की आवश्यकता नही है।

टॉप लोड फुल्ली ऑटोमॅटिक वॉशिंग मशिन की किमत 15 हजार से 25 हजार तक है।

  1. B) फ्रंट लोड वॉशिंग मशिन

सभी वॉशिंग मशिन मे सबसे अच्छे से धुलाई देणे वाले और सबसे कम आवाज मे काम करणे वाले फ्रंट लोड वॉशिंग मशिन ही है। इन मशिन मे आपको मशिन के सामने वाले डोअर से कपडे डालने होते है। इसमे वॉशिंग और ड्रायिंग के लिये एक ही ड्रम होता है। इस मशिन की खासियत यह है की इसमे आपको कम पाणी और कम ऊर्जा की लागत होती है। अगर हम इसके कुछ कमियो के बारे मे बात करे तो आपको इसे एक जगह से दुसरी जगह ले जाना मुश्किल होता है।

फ्रंट लोड फुल्ली ऑटोमॅटिक वॉशिंग मशिन आपको 25 हजार से लेकर 50 हजार तक मिलेंगे।

वॉशिंग मशिन बाय करते समय- Washing Machine Buying Guide Hindi

वॉशिंग मशिन लेणे के समय आपको आपके आवश्यकता के अनुसार ही उसे चॉईस करना चाहीये। आपकी मदत के लिये नीचे कुछ पॉईंट्स का हम जिक्र कर रहे है।

ALSO READ  Science Fiction Movies - Sci-Fi Movies - Space Adventures Set in The Present & Future.

1 वॉशिंग मशीन की क्षमता (Capacity of Washing Machine)

  • वॉशिंग मशीन कितनी क्षमता का है यह किलोग्राम मे नापा जाता है। अगर आपके फॅमिली मे 2 से 3 सदस्य है तो आपको 5 से 6 kg वाले साधारण वॉशिंग मशिन लेना सही है।
  • नॉर्मल वॉशिंग मशिन 5 किलो से शुरु होते है। अगर आपके फॅमिली मे जादा सदस्य है लेकीन आपको कपडे अलग समय पे धोने होते है तो आपके लिये 5 kg वाला वॉशिंग मशिन सही है।
  • आपको 7 किलो, 8 किलो, 10 किलो ऐसे ऑप्शन मे बहोत सारे वॉशिंग मशीन मिलेंगे लेकीन आपको इन्हे खरीदते समय उनके वजन के बारे मे भी सोचना चाहीये।
  • जितना जादा क्षमता का वॉशिंग मशीन होगा उतनी जादा उसे जगह लगेगी और उतना जादा उसका वजन भी होगा। पाणी और ऊर्जा की मात्रा भी साईझ के साथ बढती जायेगी।

2 वॉश प्रोग्राम (Wash Program)

वॉशिंग के अनुसार या फिर अंदर डाले हुये कपडे के अनुसार आपको वॉशिंग मशीन मे कुछ खास प्रोग्रॅम्स मिलते है। कॉमन प्रोग्रॅम्स के बारे मे आज हम थोडा जाणते है।

  1. A) Quick Wash

लगभग सभी फुल्ली ऑटोमॅटिक मशीन मे यह प्रोग्रॅम होता है। सिर्फ 15 से 25 मिनट मे यह आपके कपडे धोके सुखा देता है। लेकीन इसमे आपको लिमिट मे कपडे डालना जरुरी है।

  1. B) Daily Wash

हर दिन हमारे अंडरगारमेंट्स और कुछ कपडे धोने के लिये इस मोड का युज होता है।

  1. C) Pre Soak

इसमे जादा गंदे कपडे, धोने से पहले soak और agitate किये जाते है। इससे गंदे से गंदा कपडा भी अच्छे से वॉश हो जाता है।

  1. D) Woolens/ Delicates

अगर आप आपके वुलन या डेलिकेट कपडे नॉर्मल मोड के साथ वॉशिंग मशिन मे डालोगे तो उन्हे डॅमेज हो सकता है। इसलीये ऐसे कपडे धोने के लिये कम तापमान पे स्लो ड्रम रोटेशन दिये जाते है।

  1. E) Cotton
ALSO READ  Rasili Voovi Web Series 2023 Release Date | Cast | Crew | Real Names

इस मोड मे गरम पाणी का युज कपडे धोने के लिये किया जाता है।

  1. F) Synthetics / Easy Care

अगर आपके मशीन मे यह प्रोग्रॅम नही है तो आप Woolen mode के साथ भी जा सकते हो।

रूम हिटर कौनसा खरीदे

3 वॉश फीचर्स (Wash Features)

RPM चॉईस-

वॉशिंग मशीन मे आपको RPM बदलणे का ऑप्शन भी मिलता है। RPM का मतलब होता है रिव्हॉल्यूशन पर मिनिट! आपका ड्रम एक मिनट मे कितनी बार घुमता है यह इससे पता चलता है। जादा RPM मतलब उतनी जलदी आपके कपडे से पाणी बहार जायेगा और वह जलदी सुखेंगे।

Temperature Control-

आप तापमान बदल करके अपने अनुसार कपडे कैसे धुलेंगे यह डिसाईड कर सकते है। आपको नॉर्मल कपडे धुलाई मे पता होता है की कॉटन को गरम पाणी से धोना पडता है या थंडे पाणी से! उसके अनुसार आपको अगर temperature control मिलेगा तो आपके कपडे और अच्छे से धुलेंगे।

LED Display-

आप कोनसे मोड पे है, कोनसा प्रोग्रॅम आपका जारी है, कितना टाईम और लगेगा यह सारे फीचर्स आपको एलईडी डिस्प्ले पे दिखाई देगे। आजके कुछ वॉशिंग मशीन मे आपको नॉब ना देकर टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया जाता है।

उम्मीद है इस तरह Washing Machine Buying Guide Hindi से आप इन जरूरी और महत्वपूर्ण फीचर्स ध्यान मे रखते हुये सही वॉशिंग मशीन जरूर खरीद पायंगे|

अधिक जानकारी

Washing Machine Buying Guide Hindi

Sharing Is Caring:
Web series became popular due to the boldness of these actresses